लोकतंत्र में राजतंत्र Monarchy in democracy ( भाग-13 )
-:ओ३म्:- "लोकतंत्र में राजतंत्र" ( भाग-13 ) पूंजीवादी अर्थव्यवस्था एवं भारतीय अर्थव्यवस्था के विषय में बात करने से पूर्व कुछ और भी भारतीय सामाजिक व्यवस्था है जिस विषय में बात करना नितांत आवश्यक है । लेख संख्या 11 में मैं वसुधैव कुटुंबकम की चर्चा वहां कर आया हूं । मतलब संपूर्ण संसार के सभी जीव- जंतु एवं जड़-चेतन सभी पदार्थ हमारे परिवार के ही सदस्य हैं । इस वैश्विक परिवार के मूल केंद्र में हम सब को एक साथ जोड़ कर रखने वाली यह धरती है ।...