भारत ।
भारत में व्यापार सब कुछ नहीं है । व्यापार जीवन का मूल उद्देश्य भी नहीं है । भारत में व्यापार केवल इसलिए की जाती है ताकी कुछ एक वस्तु जो हमारे पास नहीं है उसको हम आसपास के निकट के गांव से प्राप्त कर लें । पैसा कमाना भारत में ठीक नहीं माना जाता । वैश्य और वैश्या शब्द में केवल एक मात्र का अंतर है । पैसा कमाते समय अगर आपकी नीयत ठीक है तब तो ठीक है अन्यथा अगर नियत डोल गया तो वही वैश्य, वैश्या बन जाता है । भारत में लोग वास्तु कमाते हैं । यहां वस्तु विनिमय का प्रचलन है अर्थात एक वस्तु से दूसरी वस्तु कमाई जाती है । फसल धन, गेहूं, मक्का, ज्वार, बाजार, सोना, चांदी, हीरा, मोती, मान-प्रतिष्ठा, इज्जत-सम्मान यह सब कुछ अर्जित करना पैसे कमाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है । इन सबों में भी स्वाभिमान सबसे बड़ा है। अपने देश भारत में स्वधर्म का पालन, मूंछ का ताव और सर की पगड़ी की लाज बचाकर जीवन जीना सबसे बड़ी बात है । भारत में इन चीजों के सामने जीवन का कोई महत्व नहीं है । स्वाभिमान और धर्म के लिए मरन...