मालिक बने या नौकर-4?
एक ओर भारत से अवैध रूप से पैसा देश के बाहर जा रहा है । दूसरी ओर एक बहुत बड़ी जनसंख्या धन के अभाव में पैसे के किल्लत के कारण आत्महत्या करने के लिए बाध्य है । नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2014 में 1,31,666 आत्महत्याएं हो रही है। मतलब 361 प्रतिदिन और घंटे भर में 15 आत्महत्याएं हो रही है । रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्याओं के प्रमुख कारण में है पारिवारिक समस्याएं, बीमारी, दिवालियापन या ऋणग्रस्तता, परीक्षा में विफलता विवाह के संबंधित मुद्दे, नशीली दवाओं के सेवन, प्रेम प्रकरण, समाज प्रतिष्ठा में गिरावट, दरिद्रता, बेरोजगारी, संपत्ति विवाद, विवाह से संबन्धित मुद्दे, अज्ञात कारण और अन्य कारण आदि का समावेश है । रिपोर्ट के अनुसार 91,820(69.7%) इनका सलाना आय 1 लाख से कम था। 35,405(26.7%) 1-5 लाख के बीच और 785(0.6%) 10 लाख से ऊपर बताया गया है । 70,364(53.5%) शिक्षा 8वीं से कम, 27,002(20.5%) 8व...