कैसे गुलाम बनाएं
कैसे गुलाम बनाएं अगर आप किसी समाज को, किसी देश को, किसी राष्ट्र को गुलाम बनाना चाहते हैं । तो सबसे सरल और आसान उपाय यह है कि आप व्यक्ति से व्यक्ति को तोड़ दें, उनके बीच की दूरी को बढा दें । आप ऐसा कुछ करें ताकि उनका नैतिक विकास न हो वरण पतन हो जाए, उनका चरित्रहीन होना भी जरूरी है । हर व्यक्ति महत्वकांक्षी हो जाए । आप ऐसा कुछ करें ताकि हर व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विकास को ही राष्ट्रीय विकास समझें। उसके अंदर अपना कोई आत्मस्वाभिमान न बचे। दूसरों के दिए हुए टुकड़ों पर ही पलना उनके लिए आत्म सम्मान होना चाहिए । रिश्ते इतने कमजोर होने चाहिए ताकि बृहद परिवार तो दूर की बात है एकल परिवार में भी पति-पत्नी एक दूसरे के साथ खुश न रह सकें । आप इस बात का ध्यान रखें उस समाज का हर व्यक्ति अपने आप को मालिक समझें । वह कभी भी किसी की न सुने । शिष्टाचार, संस्कार, विश्वास, इमानदारी, दिनचर्या, आदि इन सभी शब्दों का कोई मतलब उस समाज में नहीं होना चाहिए जिसे आप ग़ुलाम बनाना चाहते हैं । उनको आप नशा के आदि बनाए । हिंसक बना दें, क्रुर, अड़ियल, विश्वासघाती, ला...