लोकतंत्र में राजतंत्र Monarchy in democracy ("भारतीय रेल") भाग-6
-:ओ३म्:- लोकतंत्र में राजतंत्र ("भारतीय रेल") भाग-6 "भारतीय रेल" मित्रों आज 16 अप्रैल है आज ही के दिन 1853 में ब्रिटिश रेल का प्रारंभ भारत में हुआ था । भारत में रेल आए इसका मूल उद्देश्य यह नहीं था कि भारतीयों के आवागमन में सुविधा हो सके । बल्कि यह रेलवे इसलिए लाई गई थी ताकि रेल के माध्यम से भारत के विभिन्न इलाकों से अधिक से अधिक कच्चे माल को बंदरगाह तक पहुंचाया जा सके एवं ब्रिटेन में उत्पादित सामानों को भारत के विभिन्न इलाकों तक पहुंचाया जाए । ब्रिटिश व्यापार का बहुत तेजी से विस्तार हो सके तथा ब्रिटिश सेना को भारत के विभिन्न इलाकों तक पहुंचा कर भारत को अच्छी तरह से गुलाम बनाया जा सके । हालांकि वह भारत को कभी भी गुलाम नहीं बना पाए अंत में छोड़कर जाना ही पड़ा । रेल के विस्तार के लिए ब्रिटिश सरकार को जमीनों की आवश्यकता थी । इसके लिए उन्होंने भूमि अधिग्रहण कानून लाया । रेल के विस्तार के लिए भारतीय किसानों से जो जमीन ली ग...