लोकतंत्र में राजतंत्र Monarchy in democracy (भाग-9)
-:ओ३म्:- लोकतंत्र में राजतंत्र (भाग-9 ) भाग-8 को पढ़ने के बाद आपके मन में संभवत कई प्रकार के प्रश्न उत्पन्न हुए होंगे । यथा:- गुलाम कौन होता है ? गुलामी कब आती है ? अंग्रेजों का, भारत गुलाम नहीं हो पाया इसका मूल कारण क्या हो सकता है ? जो अपने धर्म का त्याग कर देते हैं वे स्वतः गुलाम हो जाते हैं । धर्म क्या है ? जो तर्क के मार्ग को प्रशस्त करें । अर्थात जो तर्क पर आधारित हो । जो तर्क करना सिखाए । तर्क का आधार न्याय हो । न्याय क्या है ? पदार्थ के गुण ,कर्म ,स्वभाव के अनुकूल उसके साथ यथावत जो जैसा है उसके साथ वैसा ही व्यवहार करना न्याय है । तर्क युक्ति संगत हो, युक्तियुक्त हो वही तर्क है । भारतीय धर्म शास्त्र तर्क पर आधारित है । क्योंकि उसका मूलाधार सत्य है । जिसका आधार सत्य और न्याय हो, जो तर्क से दूर नहीं भागता, डटकर हर प्रकार के तर्क का सामना करता है और सत्य को प्रदर्शित करता है । वही धर्म है...