लोकतंत्र में राजतंत्र Monarchy in democracy भाग 16
-:ओ३म्:- लोकतंत्र में राजतंत्र ( भाग 16) पंचतंत्र में आया है कि दुनिया में तीन ऐसी चीजें है । जो दूसरे के आश्रय पर ही निर्भर रहती है । प्रथम शासक, राजा वह होता है जो अपने आसपास के लोगों से बहुत ज्यादा प्रभावित होता है। राजाओं के आसपास कुछ चापलूस होते हैं जो अक्सर अपना कार्य सिद्धि करने हेतु हमेशा राजा की बडा़ई करते रहते हैं और खूब ज्यादा बडा़ई करके वह अपना काम खूब निकालते भी है। राजा उनकी बातों में आकर विभिन्न कई प्रकार के कार्य करते रहते है अर्थात् वह अपनी वाहवाही सुनना बहुत ज्यादा पसंद करते है । दूसरा बेल अर्थात् लता यह पौधों का वह प्रकार है जिसका कोई अपना मजबूत स्तंभ या तना नहीं होता है । इनमें इतनी जान नहीं होती कि वह अपना ही बोझ संभाल सकें । इसलिए यह अपने आसपास के क्षेत्र में स्वतः फैल जाते हैं इनको इस बात का बिल्कुल ध्यान नहीं होता कि हम जिस जगह फैल रहे हैं वह कांटों से भरा कोई हानिकारक पेड़ पौधा या कीचड़, दलदल, इस तरह का कोई जगह तो नहीं है ...